रायपुर

सफायर ग्रीन क्लब हाउस में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रायपुर (विश्व परिवार)। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सफायर ग्रीन क्लब हाउस के बाहर शानदार एवं उमंग से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र बापना, वर्तमान अध्यक्ष हरित गोयल, सचिव आचार्य जी, प्लॉट सोसाइटी के अध्यक्ष अनुराग पांडे एवं तुलिका पांडे के भटनागर ,कौशल चौधरी ने अपने उद्बोधन में देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाटकों ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों की सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन विकास शुक्ला द्वारा किया गया। उनके कुशल संचालन से कार्यक्रम में चार चांद लग गए।

कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित जनों के लिए स्वादिष्ट जलपान की व्यवस्था की गई थी, जिसकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम में सोसाइटी के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में परिवारजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts