रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11.15 बजे ओमाया गार्डन पहुंचेंगे, जहां वे जल संसाधन विभाग के स्रोत महोत्सव में शामिल होंगे. दोपहर 1 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय जाएंगे और शाम 5 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे. इसके बाद शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।







