खेल

भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त, मानव ने छह विकेट झटके

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला गया। टीम इंडिया ने 372 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंका टीम 206 रन पर ऑलआउट हो गई। मानव सुथार ने छह विकेट झटके और मैच के हीरो रहे। उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार पारी में छह विकेट झटके।
भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रन से जीत हासिल की है। जीत के लिए मिले 372 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर सिमट गई। मानव सुथार ने छह विकेट लिए। इस जीत के साथ टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया को दूसरी पारी में 178 रन की बढ़त हासिल थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए और कुल 371 रन की बढ़त हासिल की और इस तरह श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य मिला था। मानव ने मैच में कुल 10 विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने चार विकेट झटके थे।
श्रीलंका की टीम ने पांचवें दिन चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया और 122 रन बनाने में बाकी के छह विकेट गंवा दिए। कप्तान धनंजय डिसिल्वा और सोनल दिनुषा ने शानदार बल्लेबाजी की और पांचवें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी निभाई। धनंजय को रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। वह सात चौके की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रीलंका की टीम लगातार विकेट गंवाती रही। निरोशन डिकवेला 10 रन, केशारा नुांथा 20 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, प्रभात जयसूर्या और लाहिरू कुमारा खाता नहीं खोल सके। सोनल दिनुषा आठ चौके और एक छके की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से सुधार के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट झटके। वहीं, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला।
श्रीलंका ने 199 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाए। मानव सुधार ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। उन्होंने 76 वें ओवर की पहली गेंद पर सोनल दिनुषा को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। सोनल ने 128 गेंद में आठ चौके और एक छके की मदद से 84 रन की पारी खेली। वहीं, अगली गेंद पर मानव ने प्रभात जयसूर्या को बोल्ड किया। वह खाता नहीं खोल सके। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मानव ने लाहिरू कुमारा को पंत के हाथों कैच कराया। लाहिरू खाता नहीं खोल पाए। इस तरह मानव ने पांच विकेट झटके।
मिसाइल हमलों से भड़का यूएई, ईरान के साथ सभी व्यापारिक और वित्तीय लेन-देन पर लगाई रोक
अबू धाबी। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त अरब अमीरात (थ) ने ईरान के साथ सभी प्रकार के व्यापारिक और वित्तीय लेन-देन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की है। यूएई के विदेश मंत्रालय की संचार निदेशक अफा अल हामेली ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है और यह रोक अगली सूचना तक जारी रहेगी। यह कड़ा फैसला यूएइकी ओर से ईरान पर समुद्री सीमा के भीतर और बाहर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागने के आरोप के बाद आया है। श्व के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उनकी एयर डिफेंस प्रणाली ने ईरान की तरफसे आती दो बैलिस्टिक मिसाइलों को ट्रैक किया, जो समुद्री जहाजों को निशाना बना रही थीं और समुद्र में गिरों।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts