छत्तीसगढ़रायपुर

सफलता के लिए समय के पाबंद रहें विद्यार्थी- सुनील सोनी

  • 5000 रूपये की प्रोत्साहन राषि पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे
  • उत्कृष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित कर विधायक सुनील सोनी ने किया संवाद

रायपुर  (विश्व परिवार)। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने आज 19 अगस्त 2026 को रायपुर दक्षिण विधानसभा के 5 शासकीय स्कूलों के दसवी और बारहवी में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र वितरित करते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को 5000-5000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। गौरतलब है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा के शासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों के लगभग 184 विद्यार्थियों ने वर्ष 2025-26 के प्रवीण्य सूची में स्थान बनाकर 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपने स्कूल, शिक्षक एवं अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया है। विधायक सुनील सोनी द्वारा इन सभी 184 विद्यार्थियों को स्कूलों में जाकर उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर संवाद किया जावेगा।
छात्र-छात्राओं से संवाद के अंतर्गत आज पहले दिन विधायक सोनी ने शासकीय उ0मा0 शाला मठपारा रायपुर, शासकीय हाई स्कूल कुषालपुर, लक्ष्मीनारायण कन्या उ0मा0 शाला रायपुर, माधव राव सप्रे बुढ़ापारा रायपुर तथा शासकीय उ0मा0 शाला चंगोराभाठा के 31 विद्यार्थियोें को चेक वितरण कर संवाद किया। उत्साह और जोष से सराबोर छात्र-छात्राएं अपने बीच विधायक सुनील सोनी की उपस्थिति देखकर और प्रोत्साहन राशि पाकर सभी विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान स्कूलों के सभी विद्यार्थी आगे के लिए प्रेरित और उत्साहित नजर आये तथा लगातार तालियॉ बजाकर उत्साहवर्धन किया।
अपने उद्बोधन में विधायक सुनील सोनी ने सभी विद्यार्थियों को आने वाले वर्ष में और अधिक संख्या में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने का आव्हान करते हुए खूब मन लगाकर पढ़ने को कहा। उन्होंने समय के पाबंद रहने, नियमित दिनचर्या और परिश्रम से सफलता हासिल करने के टिप्स भी दिये। विधायक श्री सोनी इसी क्रम में कल दिनांक 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे संत कंवरराम शासकीय कन्या उ0मा0 शाला कटोरातालाब रायपुर, 1 बजे शा0उ0मा0 शाला संतोषी नगर, 1.30 कालीबाड़ी स्कूल, 2.30 शा0उ0मा0 शाला मठपुरैना रायपुर में छात्र-छात्राओं से संवाद कर प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे।
विद्यार्थियों को विशिष्ट अतिथि एवं भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेष ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा पुरानी बस्ती मंडल अध्यक्ष केदार धनगर, भाठागांव मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, लाखे नगर मंडल अध्यक्ष सचिन सिंघल, सदर बाजार मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी, जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, सरिता वर्मा, यादराम साहू, हरख मालू, विशाल भूरा, चूड़ामणी निर्मलकर, पुखराज गायकवाड, रवि भूते, बप्पन शाह, स्वपनिल तिवारी, अनिल कोसे, मुकेष यदु, ऋषभ सिंह सहित प्राचार्यगण, शिक्षकगण, गणमान्य नागरिकगण उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts