कवर्धाछत्तीसगढ़

भोरमदेव मंदिर में कांवड़ियों से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, पुलिस और मंदिर समिति पर बदसलूकी के आरोप

कवर्धा (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के भोरमदेव मंदिर में कावड़ियों से धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मियों और मंदर समिति से जुड़े लोगों पर श्रद्धालुओं से बदसलूकी का आरोप लगा है। घटना से लोगों में भारी नाराजगी है। बताया जा रहा है कि मंदिर में बाहर निकलने वाले गेट से अंदर आने के रोकने के दौरान पूरी घटना हुई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना 17 अगस्त की है। 23 साल बाद नागपंचमी और सावन सोमवार का संयोग बना। ऐसे में बड़ी संख्या में कवाड़िए शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर में पुलिस और मंदिर समिति ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए आव्यशक व्यवस्था की थी। हालांकि भीड़ बढ़ने के बाद व्यवस्था संभालने नहीं सकी।
मंदिर द्वार पर कावड़ियों के धक्का-मुक्की
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कांवड़िए को पुलिसकर्मियों और मंदिर समिति द्वारा धक्का देकर मंदिर से बाहर किए जाने का दृश्य नजर आ रहा है. इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी देखने को मिली।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts