रायपुर (विश्व परिवार)। आन रॉयल एनफील्ड, कलर्स मॉल के पास, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के नए गोरखा एडिशन को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। नए कलर के साथ क्लासिक 350 का आइकॉनिक रेट्रो डिजाइन अब और भी बोल्ड, प्रीमियम और आकर्षक नजर आता है। इसका रगेड लुक और दमदार रोड प्रेजेंस बाइक को एक अलग पहचान देता है।
लॉन्च के अवसर पर शोरूम में रॉयल एनफील्ड के कई उत्साही ग्राहक और बाइक प्रेमी पहुंचे। ग्राहकों ने क्लासिक 350 गोरखा को करीब से देखा और इसके नए कलर व स्टाइल की जमकर सराहना की। बाइक को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने इसकी बुकिंग में भी रुचि दिखाई।
आन रॉयल एनफील्ड की टीम के अनुसार, क्लासिक 350 गोरखा उन राइडर्स के लिए खास है, जो रॉयल एनफील्ड के क्लासिक अंदाज के साथ अपनी बाइक में एक अलग और दमदार लुक चाहते हैं।
क्लासिक 350 गोरखा की बुकिंग अब शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक आन रॉयल एनफील्ड पहुंचकर बाइक की जानकारी ले सकते हैं और अपनी बुकिंग करा सकते हैं।







