छत्तीसगढ़रायपुर

विक्रांत राठौर बने अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री

रायपुर (विश्व परिवार)। अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा ने रायपुर छत्तीसगढ़ के विक्रांत राठौर को राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास राठौर, राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह भदोरिया एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीमा राठौर ने विक्रांत राठौर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
विक्रांत राठौर वर्तमान में कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) युवा कैट, छत्तीसगढ़ चैप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वे रायपुर ऑप्टिकल व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन एवं शंकर नगर व्यापारी संघ के महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री के रूप में नियुक्ति पर सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने विक्रांत राठौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से वे संगठन के विस्तार और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts