छत्तीसगढ़रायपुर

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा रिटेल ऋण आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

रायपुर (विश्व परिवार)। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया आज के दिन सारे भारत में मेगा रिटेल ऋण आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. इसी तारतम्य में हमारे बैंक के रिटेल विभाग द्वारा भिलाई में मेगा रिटेल ऋण आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों को हमारे बैंक की विविध रिटेल ऋण योजनाओं जैसे-आवास ऋण, वाहन ऋण, मार्टगेज लोन, गोल्ड लोन, एजूकेशन लोन, पर्सनल लोन व पेंशन लोन इत्यादि की जानकारी देना तथा ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार हरसंभव सहायता करते हुये रिटेल ऋण वितरित करना है जिससे ग्राहकों की आवश्यकता को पूरा किया जा सके. इस कार्यक्रम में लगभग 100 ग्राहकों ने बढ़-चढकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्राहकों को रिटेल ऋण संबंधी विविध योजनाओं की जानकारी देने के अलावा उनकी ऋण संबंधी समस्याओं के फीडबैक लेकर अपने रिटेल प्रोडक्ट व प्रक्रिया में यथासंभव सुधार करने का आश्वासन भी बैंक द्वारा दिया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गंगाजली एजूकेशन सोसायटी की प्रेसीडेंट डॉ. जया मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआईटी भिलाई के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. प्रवीण वाराकर एवं लक्ष्मी एसोसिएट्स के पार्टनर रजत देशलहरा उपस्थित थे।
पूरा कार्यक्रम बैंक के रायपुर अंचल के अंचल प्रमुख राकेश भूतडा के नेतृत्व में संपादित किया गया. यह कार्यक्रम रायपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख प्रफुल्ल बंसल के समन्वय में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भिलाई शाखा के के मुख्य प्रबंधक दिनेश प्रधान एवं विविध शाखाओं से पधारे शाखा प्रमुख भी उपस्थित थे।
आज रायपुर क्षेत्र के तत्वाधान में अमित इंटरनेशनल, भिलाई में आयोजित मेगा रिटेल ऋण कैम्पेन में 390 रिटेल हितग्राहियों को 32.70 करोड के रिटेल ऋणों की स्वीकृति दी गई. धन्यवाद ज्ञापन मुख्य प्रबंधक दिनेश प्रधान ने दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts