छत्तीसगढ़रायपुर

पूर्व महापौर बलवीर सिंह जुनेजा की पुण्यतिथि पर सुनील सोनी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- सहज स्वभाव के जनप्रतिनिधि थे जुनेजा

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम के पूर्व महापौर स्व. बलवीर सिंह जुनेजा को उनकी पुण्यतिथि पर राजधानी शहर रायपुर के नगर पालिक निगम रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर के प्रांगण में स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम रायपुर जोन 4 के सहयोग से रखे गये संक्षित पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर स्व. बलवीर सिंह जुनेजा को उनकी पुण्यतिथि पर मूर्ति स्थल पर सादर नमन किया।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर स्व. बलवीर सिंह जुनेजा सहज स्वभाव के जनप्रतिनिधि थे एवं सहज भाव से उन्होने अपने महापौर कार्यकाल में रायपुर शहर के विकास में अपना योगदान दिया। दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि जबवे रायपुर नगर निगम के महापौर थे। तब उनके कार्यकाल में रायपुर में इंडोर स्टेडियम का निर्माण एवं लोकार्पण किया गया। तब पूर्व महापौर स्व. बलवीर सिंह जुनेजा के नाम से रायपुर नगर निगम के इंडोर स्टेडियम को नामकरण बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रखा गया एवं उनकी स्मृति में उनकी मूर्ति इंडोर स्टेडियम के परिसर में रायपुर नगर निगम के माध्यम से लगवायी गयी जहां हर वर्ष स्व. बलवीर सिंह जुनेजा का सादर नमन करने उनकी जयंती एवं पुण्यतिथि पर रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग एवं जोन 4 द्वारा पुष्पांजलि आयोजन रखा जाता है।
नगर निगम संस्कृति विभाग एवं जोन 4 के पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर नगर निगम रायपुर के पूर्व महापौर स्व. बलवीर सिंह जुनेजा को उनकी पुण्यतिथि पर मूर्ति स्थल पर रायपुर नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा सहित स्व. बलवीर सिंह जुनेजा के परिवारजनों करण सिंह जुनेजा एवं रौनक सिंह जुनेजा एवं जोन 4 उपअभियंता सुश्री राखी देवांगन सहित नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सादर नमन किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts