रायपुर

रायपुर की शुभांगी आपटे को ‘नेशनल सोशल स्टार अवॉर्ड-26’ से सम्मान, अमरावती में हुआ गरिमामय आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। महाराष्ट्र के अमरावती में युवा कर्तव्य फाउंडेशन द्वारा ‘लक्ष्यवेध कर्तव्य गौरव सम्मेलन-26’ का आयोजन श्री संत गाडगे बाबा समाधि मंदिर सभागृह में किया गया। सम्मेलन में रायपुर की सामाजिक कार्यकर्ता शुभांगी आपटे को सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए नेशनल सोशल स्टार अवॉर्ड-26 से सम्मानित किया गया।

शुभांगी आपटे ने बताया कि यह सम्मान उन्हें पद्मश्री डॉ. रविंद्र कोल्हे, मेलघाट के हाथों प्राप्त हुआ। उन्होंने इसे अपने लिए गौरव और सौभाग्य का क्षण बताया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए करीब 100 अवॉर्डी शामिल हुए।

सम्मेलन के दौरान शुभांगी आपटे ने मंचस्थ अतिथियों को कपड़े की थैलियां और श्री हनुमान चालीसा भेंट की। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से कपड़े की थैलियों के वितरण का कार्य किया जा रहा है। अतिथियों ने भी इस पहल की सराहना की।

श्रीकृष्ण मंदिर में भी मिला विशेष सम्मान

अमरावती प्रवास के दौरान शुभांगी आपटे और उनके साथियों ने श्रीकृष्ण मंदिर देवस्थान में दर्शन किए। वहां प्रसाद कपड़े की थैली में दिए जाने पर उन्होंने मंदिर के प्रमुख श्री पावडे जी को कपड़े की थैलियां वितरण करने की अपनी पहल के बारे में जानकारी दी। इस कार्य से प्रभावित होकर मंदिर प्रबंधन ने भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष शुभांगी आपटे और उनके साथी को सम्मानित किया।

शुभांगी आपटे ने इस सम्मान को अपने जीवन का विशेष और यादगार सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण रुक्मिणी हरण के दौरान इस स्थान पर तीन दिन रुके थे। ऐसे पवित्र स्थल पर भगवान के समक्ष मिला सम्मान उनके लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण क्षण रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts