छत्तीसगढ़धमतरी

धमतरी में आरक्षक ने घर में लगाई फांसी, छुट्टी लेकर गांव आया था जवान; जांच में जुटी पुलिस

धमतरी (विश्व परिवार)। जिले के कानि डबरी गांव में एक आरक्षक ने आत्महत्या कर ली। आरक्षक की लाश आज घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिली, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, मृतक रूप नारायण नागवंशी कानि डबरी गांव के रहने वाले थे और बीजापुर जिले के आमापल्ली में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे कुछ दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव कानि डबरी आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर फांसी लगा ली।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरु कर दी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts