छत्तीसगढ़रायपुर

गुढ़ियारी में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; तनाव के बाद पुलिस तैनात

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थोक मार्केट पड़ाव स्थित धार्मिक स्थल में गुरुवार सुबह तोड़फोड़ की घटना सामने आई है, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। इसको देखते हुए इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
दरअसल, मंदिर परिसर में स्थापित साईं बाबा, हनुमान और शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद पुलिस ने स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रतिमाओं को किसने और किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त किया, इसका पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ और अन्य माध्यमों से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts