देशनई दिल्ली

न्यूयॉर्क में तिरंगे के कथित अपमान पर भड़के किरेन रिजिजू, बोले- देश और झंडे का अपमान महंगा पड़ेगा

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यूयॉर्क में मोहन भागवत के एक क्रार्यक्रम स्थल के पास प्रदर्शनकारियों द्वारा भारतीय तिरंगे का अपमान पर रविवार को कड़ी आपत्ति जताई है. कार्यक्रम मैडिसन स्क्वायर गार्डन हुआ, जिसके विरोध कर रहे कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था. इसी क्रम में भारतीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है. इस भारतीय ध्वज के कथित अपमान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने खालिस्तानियों को दो-टूक जवाब दिया।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यूयॉर्क में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर प्रदर्शनकारियों की आलोचना की. कथित अपमान को लेकर चेतावनी देते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि उन्हें यह बहुत महंगा पड़ेगा।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम स्थल के निकट प्रदर्शनकारियों द्वारा भारतीय ध्वज का कथित रूप से अपमान किए जाने पर रविवार को कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि RSS या सरकार की आलोचना स्वीकार्य है, लेकिन देश और झंडे का अपमान महंगा पड़ेगा।
रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर विरोध प्रदर्शन का कथित वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘ध्यान से सुनो… हमारे झंडे और मेरे देश का अपमान मत करो. इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’
रिजिजू की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में एक प्रदर्शनकारी न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर भारतीय ध्वज का अपमान करता दिख रहा है. शनिवार को प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्थित इंफोसिस थिएटर में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 6,000 से अधिक सदस्यों और विभिन्न धर्मों के नेताओं को संबोधित करते हुए भागवत ने विविधता को अपनाने का आह्वान किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts