कवर्धाछत्तीसगढ़

खेतों के बीच दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने ट्रैंक्विलाइजर से किया सुरक्षित रेस्क्यू

कवर्धा (विश्व परिवार)। कवर्धा वन मंडल के ग्राम सिंघनपुरी में गुरुवार सुबह खेतों के बीच तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया था। स्थिति का आंकलन करते हुए रायपुर से आए विशेषज्ञों और वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया।
वन मंडल अधिकारी निखिल अग्रवाल के मार्गदर्शन में कवर्धा और भोरमदेव क्षेत्र की वन टीम के साथ पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। रायपुर से आए विशेषज्ञों और वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम ने ने परिस्थितियों का आकलन करने के बाद ट्रैंक्विलाइजर डार्ट की मदद से तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
इस दौरान तेंदुए को देखने के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यही नहीं वन कर्मियों की टीम को तेंदुए को बेहोशी हालात में पकड़कर ले जाते समय ग्रामीणों ने भी मदद की। प्रारंभिक जांच में तेंदुए की उम्र करीब 8 वर्ष बताई गई है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे निगरानी और उपचार के लिए भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य ले जाया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts