छत्तीसगढ़रायपुर

सांप पकड़ने के दौरान हादसा, स्नेक कैचर की इलाज के दौरान मौत

रायपुर (विश्व परिवार)। जहरीले सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू करने वाले स्नेक कैचर की एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हुई। पकड़ने के दौरान सांप के डसने से गंभीर स्नैक कैचर मनीष पाटिल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पूरे प्रकरण में परिजन इलाज में देरी करने का आरोप लगा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले के मुरता गांव में सांप निकलने की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम स्नेक कैचर मनीष पाटिल को अपने साथ लेकर पहुंची थी. रेस्क्यू करने के दौरान अचानक सांप ने मनीष को डसा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।
आनन-फानन में स्नेक कैचर मनीष पाटिल को नवागढ़ CHC के भर्ती कराया गया, जहां स्थिति में सुधार न होते देख सिम्स बिलासपुर में इलाज के लिए रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इलाज के दौरान मौत से इलाके में पसरा मातम
बता दें कि नवागढ़ का रहने वाला मनीष लंबे समय से सांपों के रेस्क्यू का काम कर रहा था. अब तक वह सैकड़ों सांपों का रेस्क्यू कर चुका था. मनीष की असामयिक मौत से इलाके में शोक का माहौल है. वहीं परिजन समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप लगा रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts