छत्तीसगढ़जगदलपुर 

मानसून में अरकू की वादियों का लें शानदार नजारा, विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

जगदलपुर (विश्व परिवार)। मानसून के दौरान लोगों की अरकू की वादियों को देखने की चाहत के बीच साउथ कोस्ट रेलवे ने विशाखापट्टनम किरंदुल पैसेंजर में एक अतिरिक्त विस्टाडोम कोच जोड़ा है।
विशाखापट्टनम से किरंदुल तक चलने वाली पैसेंजर में अतिरिक्त विस्टाडोम की यह सुविधा रविवार से शुरू कर दी गई है. 13 सितंबर के साथ ही 15, 17,19,21, 23, 25, 27 और 29 सितंबर को मिलेगी, जबकि किरंदुल से विशाखापट्टनम के लिए चलने वाली पैसेंजर में अतिरिक्त विस्टाडोम की सुविधा 14, 16, 18, 20, 22, 24, 26 और 28 सितंबर को मिलेगी. जगदलपुर से विशाखापत्तनम के लिए सुबह 9:50 को छूटने का समय है, वहीं वापसी दूसरे दिन सुबह 7 बजे विशाखापट्टनम से जगदलपुर के लिए निकलती है।
इस विशेष कोच में कांच की छत, बड़ी खिड़कियाँ, घूमने वाली सीटें सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहती है. बात करें किराए की तो रेलवे ने इस विस्टाडोम का किराया 1300 रुपए रखा है. आप भी अगर अरकू की वादियों का बारिश में नजारा देखना चाहते हैं, तो 1300 रुपए ज्यादा नहीं है. ऐसा नजारा आपको बार-बार देखने को नहीं मिलेगा. इसलिए अभी से सामान की पैकिंग शुरू कर दिजिए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts