गरियाबंदछत्तीसगढ़

सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 100 मीटर मार्ग बारिश में बन जाता है कीचड़

गरियाबंद (विश्व परिवार)। तस्वीरों में नजर आ रही सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की है. यह हाल क्षेत्र में हुई बारिश के बाद का है. पांच साल पहले अंतिम बार सड़क का मरम्मत किया गया था. अब हालत जर्जर होने पर ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से सड़क दोबारा ठीक करने की मांग की लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया. मंगलवार को कुरलापारा से थाना मार्ग पर 100 मीटर हिस्से में परेशान ग्रमाीणों ने धान रोपाई कर अनोखा प्रदर्शन किया.
ग्रामीणों का कहना है कि कुरलापारा से थाना मार्ग पर 100 मीटर हिस्से में बारिश के पानी से सड़क गायब हो जाती है. हल्की बारिश में भी मार्ग कीचड़ से लथपथ हो जाता है. हालात ऐसे हो गए हैं कि चलना भी मुश्किल हो चुका है. न पैदल चलने वाले और न ही दोपहिया वाहन मार्ग का इस्तेमाल कर पाते हैं।
पांच साल पहले बनी थी सड़क
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) से अमलीपदर-खरीपथरा मार्ग पर सड़क बनाया गया था,सड़क दो बार बनाया जा चुका है. अंतिम बार 2021 में सड़क बनाया गया था. पांच साल पहले बनाया गया सड़क अब जर्जर हुआ तो रिनिवल की मांग शुरू हो गई है।
मरम्मत का भेजा गया है प्रस्ताव
PMGSY उपयंत्री सौरभ दास ने बताया कि पांच साल पहले सड़क निर्माण हुआ था. सड़क रिनिवल के लिए प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजा गया है. मंजूरी मिलने के बाद सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts