छत्तीसगढ़रायपुर

दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि देने भेंडरा पहुंचे CM साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, परिजनों से मिलकर जताया शोक

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अहिवारा के विधायक स्व. डोमन लाल कोर्सेवाडा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आज उनके गृह ग्राम भेंडरा जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. कोर्सेवाडा जी एक सरल, सौम्य और जनसेवा के लिए समर्पित जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने अहिवारा क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका निधन भाजपा परिवार और छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि स्व. कोर्सेवाडा जी एक निष्ठावान कार्यकर्ता, कर्मठ जनप्रतिनिधि और संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित नेता थे, जिन्होंने हमेशा जनता के हित और क्षेत्र के विकास को सर्वोपरि रखा। उनका जाना भाजपा संगठन के लिए बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts