छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में सेवा संकल्प अभियान शुरू, जनप्रतिनिधियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

रायपुर (विश्व परिवार)। आज सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड, एमआईसी सदस्य गायत्री चंद्राकर, संजना हियाल, संतोष साहू, अमर गिदवानी, खेमकुमार सेन, भोला राम साहू, अवतार सिंह बागल, जोन अध्यक्ष सर्वश्री मुरली शर्मा, बद्री प्रसाद गुप्ता, प्रीतम सिंह ठाकुर, सचिन बी. मेघानी सहित आमजनों, नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता योगेश कडु, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम जोन 4 की ओर से सेवा संकल्प अभियान 2026 दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 की विविध सकारात्मक गतिविधियों का शुभारंभ किया।

इस दौरान कलेक्टोरेट परिसर के सामने स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा और उसके आस पास के क्षेत्र में तथा कलेक्टोरेट के सामने स्थित भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा और उसके आस पास झाडू लगाकर सफाई श्रमदान करते हुए जन-जन को स्वच्छता का सकारात्मक संदेश दिया।

एक माह तक रायपुर शहर नगर निगम क्षेत्र में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम रायपुर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव के मार्गदर्शन में महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, पार्षदों, एल्डरमेनो के मार्गनिर्देशन में विविध सकारात्मक गतिविधियां जनता के मध्य संचालित की जायेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts