छत्तीसगढ़रायपुर

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम: जीके इलेक्ट्रिक ने की 25 ई-रिक्शा की आपूर्ति

रायपुर (विश्व परिवार)। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन 2026 में जीके इलेक्ट्रिक को छत्तीसगढ़ श्रम विभाग की दीदी ई-रिक्शा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराने में 25 वाहनों के आपूर्ति साझेदार के रूप में सहभागी बनने का गौरव प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले ई-रिक्शा का फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय  द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन , सांसद सुनील सोनी , अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड संजय श्रीवास्तव जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
यह पहल श्रमिक परिवारों एवं पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार और स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से यह योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देती है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर जी के इलेक्ट्रिक के डायरेक्टर पुनीत परवानी ने बताया की दीदी ई-रिक्शा योजना जैसे जनकल्याणकारी अभियान का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है। जीके इलेक्ट्रिक के लिए यह केवल ई-रिक्शा की आपूर्ति नहीं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके लिए आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने में अपना योगदान देने का अवसर है।
जीके इलेक्ट्रिक भविष्य में भी स्वच्छ ऊर्जा, हरित परिवहन, महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली ऐसी पहलों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts