रायपुर

भारत माता स्कूल में किशोरियों के लिए हेल्थ एंड हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर (विश्व परिवार)। भारत माता स्कूल में किशोरावस्था में प्रवेश कर रही छात्राओं के लिए हेल्थ एंड हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में Dr. Manisha B. Sinha, Professor, AIIMS Raipur को Guest Speaker के रूप में आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिन्हा ने छात्राओं को puberty के दौरान शरीर में होने वाले सामान्य शारीरिक एवं हार्मोनल परिवर्तनों के बारे में वैज्ञानिक एवं सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवस्था में height एवं weight में वृद्धि, breast development, body hair, menstruation, skin changes तथा emotional changes होना सामान्य विकास का हिस्सा है।
छात्राओं को क्या सामान्य है और किन लक्षणों पर चिकित्सकीय सलाह लेना आवश्यक है, इसके बारे में भी विस्तार से बताया गया। साथ ही personal hygiene, menstrual hygiene, balanced diet, adequate sleep, physical activity तथा स्वच्छता की आदतों के महत्व पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में अपने शरीर के प्रति वैज्ञानिक समझ, आत्मविश्वास एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता विकसित करना था। छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा अपनी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों को खुलकर साझा किया।
स्कूल प्रबंधन ने इस महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा छात्राओं का मार्गदर्शन करने के लिए Dr. Manisha B. Sinha का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts