छत्तीसगढ़रायपुर

कलिंगा यूनिवर्सिटी और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के बीच एमओयू

रायपुर (विश्व परिवार)। कलिंगा यूनिवर्सिटी और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के बीच 18 सितंबर को एमओयू ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत दोनों विश्वविद्यालय अगले पाँच वर्षों तक शोध, शिक्षण, प्रशिक्षण और विभिन्न परियोजनाओं पर संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।
कलिंगा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. आर. श्रीधर, कुलसचिव डॉ संदीप गांधी और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल, कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस पहल में कलिंगा यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश वैष्णव और पत्रकारिता विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मंडावी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने उपस्थित प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को भविष्य की गतिविधियों और अवसरों के बारे में जानकारी दी। कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. शाहिद अली, डॉ. राजेंद्र मोहंती, डॉ. नृपेंद्र शर्मा, डॉ. पंकज नयन पांडेय, डॉ. शैलेंद्र खंडेलवाल तथा मैनेजमेंट विभाग के नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts