छत्तीसगढ़रायपुर

देवेंद्र नगर मंडी ग्राउंड में श्रीमद्भागवत कथा शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा

रायपुर (विश्व परिवार)। देवेंद्र नगर स्थित कृषि उपज मंडी ग्राउंड में आज से श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हो गई। कथा के शुभारंभ से पहले सोमवार सुबह 11 बजे श्रीराम मंदिर कृषि उपज मंडी से कलश यात्रा निकाली गई।सोमवार को रायपुर एयरपोर्ट में इंद्रेश महाराज का भव्य स्वागत किया गया ।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सात दिवसीय यह कथा आज से 27 सितंबर तक चलेगी।

आज कथा का शुभारंभ, 22 सितंबर को ध्रुव चरित्र

21 सितंबर को कथा का शुभारंभ होगा।
इसके बाद 22 सितंबर को ध्रुव चरित्र का वर्णन किया जाएगा। इसमें भक्त ध्रुव की भक्ति और भगवान की कृपा का प्रसंग सुनाया जाएगा।
23 सितंबर को प्रह्लाद चरित्र का प्रसंग होगा। इसमें भक्त प्रह्लाद की भक्ति और भगवान की कृपा का वर्णन किया जाएगा।
24 को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 25 को गोवर्धन लीला
24 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान के नाम स्मरण की महिमा बताई जाएगी।
25 सितंबर को श्री गोवर्धन लीला महोत्सव होगा। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और गोवर्धन पर्वत से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
26 सितंबर को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी महोत्सव आयोजित होगा। इसमें भक्ति, प्रेम और भगवान की करुणा से जुड़े प्रसंग सुनाए जाएंगे।
27 सितंबर को पूर्णाहुति और महाप्रसादी
सात दिवसीय कथा का 27 सितंबर को विश्राम और पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। इस दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आरती, महाप्रसादी वितरण और आशीर्वचन का कार्यक्रम होगा आयोजन को लेकर कृषि उपज मंडी ग्राउंड में तैयारियां की गई हैं। कथा में हर दिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक श्रद्धालु शामिल होकर कथा का श्रवण कर सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts