छत्तीसगढ़रायपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल में “साइबर सुरक्षा” पर सेमिनार का आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में आज दिनांक 21.09.2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल, रायपुर में “साइबर सुरक्षा” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को बढ़ते डिजिटल अपराधों के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक तीन माह का सतर्कता निवारक अभियान (03 MONTH COMPAIGN ON PREVENTIVE VIGILANCE) के अंतर्गत किया गया।
इस सेमिनार मे मंडल रेल प्रबंधक दयानंद , अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग लाल अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग सहित रायपुर मंडल के अन्य शाखा अधिकारी एवम कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सीबीआई, बिलासपुर के सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG/CBI/Bilaspur) कवि गुप्ता ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान समय में तकनीक के दुरुपयोग से जुड़े गंभीर खतरों के बारे में जानकारी दी।

सेमिनार के मुख्य बिंदु:

एआई और डीपफेक का दुरुपयोग: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक तकनीक के बढ़ते खतरों और इसके जरिए होने वाली धोखाधड़ी से बचने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया।

ऑनलाइन सुरक्षा और सावधानियां: इंटरनेट बैंकिंग, सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों पर चर्चा की गई।

कंप्यूटर एव मोबाइल सेटिंग्स और सुरक्षा: साइबर धोखाधड़ी को कम करने के लिए कंप्यूटर और डिजिटल उपकरणों की सुरक्षा सेटिंग्स को मजबूत करने के व्यावहारिक उपाय बताए गए।

कार्यक्रम के अंत में मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा जागरूकता को ही सबसे बड़ा बचाव बताया और सभी अधिकारियों से इस जानकारी को अपने-अपने विभागों में सभी के साथ साझा करने का आग्रह किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts