रायपुर, 26 सितंबर 2026। रायपुर अनाज दलाल संघ की महत्वपूर्ण बैठक में संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में संघ के संगठनात्मक विकास, आपसी एकता, व्यापारिक हितों एवं सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई—
नवीन कार्यकारिणी
अध्यक्ष — श्री टिंकू महावर
उपाध्यक्ष — श्री प्रकाश चंद जोशी एवं श्री साकेत जैन
सचिव — श्री हितेश जैन
कोषाध्यक्ष — श्री अजय जैन
सह-सचिव — श्री प्रतीक तनवानी
बैठक में संघ के गणमान्य सदस्य एवं वरिष्ठ सदस्य श्री जित्तू ठाकुर, श्री शिव गुप्ता, श्री हिमांशु महावर,श्री ऋषभ चोपड़ा, श्री अशोक जैन, श्री महेन्द्र राठी, श्री नानक मौर्या, श्री पीयूष शाह एवं श्री योगेन्द्र जैन सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि नवीन कार्यकारिणी सभी सदस्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने एवं व्यापार से जुड़े विषयों के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी सभी सदस्यों के सहयोग एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए एकता, आपसी सहयोग, पारदर्शिता एवं संगठन के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का संकल्प लिया।







