रायपुर (विश्व परिवार)। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं क्योंकि जल्द ही उनका एक गाना रिलीज होने जा रहा है। उन्होंने इससे जुड़ी झलक शेयर की है, जिसमें वह कौअे की आवाज निकालते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
अमित जोगी ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होने अपने फेसबुक पर लिखा कि एक शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने गया था… और वहाँ पहुँचकर खुद एक गीत रिकॉर्ड कर बैठा! Gaurav R Music में हुई इस recording session की ये छोटी-सी झलक। कुछ बातें शब्दों में नहीं कही जातीं… उन्हें बस गा दिया जाता है। पूरा गीत आ रहा है गांधी जयंती पर। तब तक…
एक शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने गया था…और वहाँ पहुँचकर खुद एक गीत रिकॉर्ड कर बैठा! 🎶Gaurav R Music🧿 में हुई इस recording session की ये छोटी-सी झलक।कुछ बातें शब्दों में नहीं कही जातीं…उन्हें बस गा दिया जाता है। ❤️पूरा गीत आ रहा है गांधी जयंती पर।तब तक… 🎧❤️
Posted by Amit Jogi on Wednesday, September 30, 2026







