छत्तीसगढ़रायपुर

एनटीपीसी नवा रायपुर में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान, कर्मचारियों ने किया श्रमदान

रायपुर (विश्व परिवार)। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत एनटीपीसी नवा रायपुर द्वारा 1 अक्टूबर को कार्यालय परिसर के पास ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान और ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान पहल का आयोजन किया गया। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चल रहे इस पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

एनटीपीसी के निदेशक (प्रचालन) रवींद्र कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पौधरोपण के साथ कार्यालय परिसर के आसपास सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति स्वयंसेवा और सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया।

इस वर्ष की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ के अनुरूप आयोजित अभियान में परिसर को हराभरा और स्वच्छ बनाने पर जोर दिया गया। कर्मचारियों ने पौधे लगाने के साथ आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर श्रमदान किया।

कार्यक्रम में अजय शर्मा, कार्यकारी निदेशक (प्रचालन सेवाएं), विद्या नंद झा, कार्यकारी निदेशक (प्रचालन सेवाएं-आर एंड एम), आलोक कुमार त्रिपाठी, कार्यकारी निदेशक (सीसी ओएस), हर्ष आहूजा, कार्यकारी निदेशक (यूएसएससी) सहित मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts