छत्तीसगढ़सूरजपुर

SF-6 जवान विजेंद्र ठाकुर की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

सूरजपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में SF-6 बटालियन में पदस्थ जवान विजेंद्र ठाकुर की मौत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया है. उन्होंने जवान की मौत के पीछे हत्या की आशंका जताते है. वहीं मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
मुख्यमार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक, आक्रोशित परिजनों ने जवान के शव को देवनगर मुख्यमार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया. इस दौरान न्याय देने के नारे लगाते हुए मौत की परिस्थितियों की जांच और वास्तविक वजह सामने लाने की मांग उठाई गई।
नहीं थी वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी
परिजनों का आरोप है कि बटालियन की ओर से गांव में शव लाने जाने के दौरान किसी वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी नहीं थी. वहीं जवान को शहीद का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की गई।
फिलहाल जवान की मौत को लेकर परिजनों के सवाल उठाए जाने के बाद मामला गंभीर हो गया है. अब मौत की असल असली वजह सामने लाने के लिए परिजनों को जांच का इंतजार है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts