छत्तीसगढ़रायपुर

भनपुरी में विधायक मोतीलाल साहू का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को विकास कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

रायपुर (विश्व परिवार)। रविवार को रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 क्षेत्र के अंतर्गत भनपुरी में चल रहे राज्य लोक निर्माण विभाग और नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 द्वारा निर्माणाधीन विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भनपुरी में रायपुर नगर निगम जोन 1 एवं राज्य लोक निर्माण विभाग के सम्बंधित अधिकारियों की बैठक लेकर रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चल रहे राज्य लोक निर्माण विभाग और रायपुर नगर निगम के द्वारा कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर सभी प्रगतिरत विकास कार्यों को तत्काल गतिमान कर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भनपुरी में विकास कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और पटेल समाज पदाधिकारियों और वार्डवासियों से चर्चा कर सम्बंधित अधिकारियों को शीघ्र समस्या निराकरण करने के निर्देश दिए। रायपुर ग्रामीण विधायक ने राज्य लोक निर्माण विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को प्रस्तावित निर्माणाधीन सड़क की समस्या का निराकरण नवरात्रि के पूर्व करवाकर शीघ्र सड़क निर्माण किया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया।
रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने नगर निगम जोन 1 अधिकारियों को वार्डो में नागरिकों से प्राप्त सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट से सम्बंधित मौलिक जनसमस्याओं का त्वरित निदान जोन के स्तर पर सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम रायपुर के जोन 1 अंतर्गत क्षेत्र में वार्डो का भौतिक और तकनीकी सर्वे शीघ्र कर नागरिकों के मध्य व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार सड़क और नाली निर्माण कार्यों के नवीन विकास कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर सक्षम स्वीकृति लेने राज्य शासन को भेजा जाना एवं उनसे अवगत करवाना सुनिश्चित करने जोन अधिकारियों को निर्देशित किया।
रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के वार्ड निरीक्षण के दौरान नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, रायपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद जयन्ती भाई पटेल, जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, सहित सम्बंधित राज्य लोक निर्माण विभाग और रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 1 के अधिकारियों और वार्ड के रहवासी नागरिकों की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts