रायपुर (विश्व परिवार)। रविवार को छत्तीसगढ़ शासन की अत्यन्त महत्वपूर्ण योजना सेवा सेतु शिविर का विधानसभा स्तरीय शिविर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 50 के अंतर्गत आयोजन किया गया।
सेवा सेतु शिविर में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, रायपुर नगर निगम के आयुक्त संबित मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश चौधरी, पार्षद एवं प्रभारी सेवा सेतु रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र स्वप्निल मिश्रा, एमआईसी सदस्य महेन्द्र खोडियार, संतोष साहू, जोन 3 जोन अध्यक्ष साधना साहू, जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, पार्षद कैलाश बेहरा, पुष्पा साहू, प्रदीप वर्मा,एल्डरमैन राजू राघवानी, गोपाल सोना, पूर्व पार्षद प्रमोद साहू, रोहित साहू, मण्डल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी, मण्डल के पूर्व उपाध्यक्ष देवदत्त साहू पूर्व उपाध्यक्ष , सामाजिक कार्यकर्त्ता राम प्रजापति, रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय, जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह, जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी सहित रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित अधिकारीगण, कर्मचारीगण नगर निगम जोन क्रमांक 2, 3 एवं 4 के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप-अभियंता एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारीगणों की उपस्थिति सेवा सेतु शिविर के दौरान रही ।
सेवा सेतु शिविर में कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 81 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सेवा सेतु शिविर में प्राप्त 19 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया एवं शेष 5 (स्वच्छता 1 एवं खाद्य विभाग-4) आवेदन निराकरण हेतु नियमानुसार प्रक्रियाधीन है एवं अन्य विभागों से विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र 69 हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित नगर निगम के एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों सहित मंच पर प्रदत्त किये गए. सेवा सेतु शिविर में मंच का संचालन नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय एवं अंत में आभार प्रदर्शन नगर निगम के एमआईसी सदस्य संतोष साहू द्वारा किया गया।







