रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन एवं हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ, रायपुरा के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर कॉर्पोरेशन वॉलीबॉल एसोसिएशन की पुरूष एवं महिला टीम के गठन हेतु चयन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को शाम 5 बजे, हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ मैदान, महादेव घाट, रायपुरा में आयोजित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के अकरम खान एवं हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष सैयद अनवर अली एवं सचिव रमाकांत निषाद ने रायपुर जिले के सभी इच्छुक पुरूष एवं महिला खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा तथा वॉलीबॉल खेल को प्रोत्साहन मिलेगा। यह जानकारी संघ के मिडिया प्रभारी पंकज नायक ने दी।







