छत्तीसगढ़रायपुर

JCI रायपुर कैपिटल के ‘The Family Carnival – The Joy Junction’ में उमड़ा जनसैलाब

रायपुर (विश्व परिवार)। JCI रायपुर कैपिटल द्वारा ज़ोरा द मॉल के सेकंड फ्लोर स्थित प्रदर्शनी हॉल में ‘The Family Carnival – The Joy Junction’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 2000+ लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्निवल में रॉलेट, सेवन अप सेवन डाउन, गन शूटिंग, डार्ट सहित कई गेम्स का बच्चों से लेकर बड़ों तक ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। ग्रैंड तंबोला आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने डायमंड एवं गोल्ड रिंग, सिल्वर कॉइन्स, गोल्ड कॉइन्स सहित कई आकर्षक पुरस्कार जीते।

कार्निवल में 32+ बिजनेस एवं शॉपिंग स्टॉल्स लगाए गए, जहां स्टॉल संचालकों को अपने व्यवसाय के प्रमोशन और बिक्री का अवसर मिला। पूरे आयोजन के दौरान ज़ोरा द मॉल में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में JCI रायपुर कैपिटल की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम की मेहनत और समर्पण से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आयोजन में शामिल लोगों ने इस तरह के फैमिली कार्निवल समय-समय पर आयोजित किए जाने की सराहना की और कार्यक्रम को मनोरंजन एवं पारिवारिक जुड़ाव का शानदार माध्यम बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts