नई दिल्ली (विश्व परिवार)। ‘एक कचौरी दो समोसा इन मर्दों का क्या भरोसा’, एक सुट्टा दो चाय मर्द जात हाय-हाय… ये दोनों आजकल कोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। दिल्ली में महिलाओं को खिलाफ दुष्कर्म की वारदातों के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान तुकबंदी वाले ये नारे लगाए थे। इस बीच अब बीजेपी ने भी तुकबंदी वाला नारा जारी किया है। ये नारा ‘एक कचौरी दो समोसा इन मर्दों का क्या भरोसा’ का इस्तेमाल कर बनाया गया है। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर जारी नारे में लिखा है- ‘दो ठेकुआ, एक चाय, PM मोदी देश को भाए’। इस नारे के माध्यम से बीजेपी ने एक तरह से प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है। हालांकि लोगों को यह नारा नहीं भाया और बीजेपी को जमकर लताड़ लगा दी।
दरअसल मंगलवार (06 अक्टूबर, 2026) को बिहार बीजेपी के एक्स हैंडल से पीएम मोदी की कोलाज तस्वीर शेयर की गई है. इस पर लिखा गया है, “दो ठेकुआ, एक चाय, PM मोदी देश को भाए!”
अब बीजेपी की ओर से पीएम मोदी की तारीफ में जो लाइन लिखी गई है उस पर यूजर्स ने भी मजे लिए. कुछ ने तो आपत्ति जताई. एक यूजर ने बीजेपी के पोस्ट पर जवाब में लिखा, ‘एक ही भूल, कमल का फूल’, एक ने लिखा, ‘दो ठेकुआ, एक चाय, मोदी जी अब तनिक न सुहाय…’, इसी तरह कई और यूजर्स ने विरोध जताया।
बता दें कि यह नारा दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और छात्रों द्वारा यौन उत्पीड़न के खिलाफ सुरक्षा और जवाबदेही की मांग करते हुए लगाया गया था। हाल ही में दिल्ली में कालकाजी गैंगरेप हुआ जिसे लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कई छात्राएं कैंपस में उतर गईं थी। पुरुष समाज के खिलाफ उनका गुस्सा फूट पड़ा. विरोध में जमकर नारेबाजी की गई. इस बीच ‘मेरे सिर में दर्द है इसका कारण मर्द है’, ‘नारी अपने आप की… नहीं किसी के बाप की, जैसे नारे भी खूब लगे। यह तुकबंदी वाला नारा देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया था। इस पर कई वीडियो, मीम्स बनाए जाने लगे।
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी बनाया था नारा
इस नारे का इस्तेमाल कर पिछले दिनों असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी ने नया नारा बनाया था। सीएम हिमंत बिस्वा ने भीड़ के साथ अपनी सेल्फी शेयर की हैं। ये फोटोज किसी कार्यक्रम की लग रही हैं। भीड़ ने फ्लैश लाइट जला रखी है और सीएम उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। उन्होंने लिखा, ”एक कचौड़ी, दो समोसा, आप सबका मेरे ऊपर भरोसा।







