छत्तीसगढ़रायपुर

तेलीबांधा चौक के नामकरण पर महापौर मीनल चौबे ने किया स्पष्ट, ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ सिर्फ ट्राई-जंक्शन के ट्रैफिक आइलैंड का होगा नाम

रायपुर (विश्व परिवार)। तेलीबांधा चौक को “सेवा ज्योति संकल्प चौक” नाम दिए जाने संबंधी घोषणा के बाद साहू समाज के बीच इसे लेकर कुछ भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इसी संदर्भ में साहू समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर मीनल चौबे से भेंट कर अपनी बात रखी, इस दौरान नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा और एमआईसी सदस्य संतोष साहू की महापौर कार्यालयीन कक्ष में उपस्थिति रही ।
महापौर मीनल चौबे से हुई चर्चा के दौरान स्पष्ट किया गया कि “सेवा ज्योति संकल्प चौक” के रूप में प्रस्तावित स्थान रिंग रोड एवं तेलीबांधा थाना के समीप स्थित ट्राई-जंक्शन का ट्रैफिक आइलैंड है।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि तेलीबांधा तालाब के दोनों ओर स्थित चौकों के नामकरण के संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है और न ही इन चौकों का नामकरण “सेवा ज्योति संकल्प चौक” के रूप में किया गया है।
अतः प्रस्तावित “सेवा ज्योति संकल्प चौक” केवल रिंग रोड एवं तेलीबांधा थाना के समीप स्थित ट्राई-जंक्शन के ट्रैफिक आइलैंड को ही संदर्भित करता है।
महापौर मीनल चौबे द्वारा साहू समाज के प्रतिनिधियों को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए स्पष्ट किया गया कि तेलीबांधा तालाब के दोनों ओर स्थित चौकों के नामकरण को लेकर किसी प्रकार का प्रस्ताव नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts