दिल्लीदेश

दिल्ली में ममता बनर्जी हिरासत में, साकेत गोखले समेत TMC के 5 अन्य नेताओं को भी पुलिस ने पकड़ा; CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच कार्रवाई

दिल्ली (विश्व परिवार)। दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हिरासत में ले लिया है. वे साउथ एवेन्यू बस स्टॉप पर धरना प्रदर्शन कर रही थीं. पूर्व सांसद साकेत गोखले ने कहा कि ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के पांच अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस और CRPF ने हिरासत में लिया है।
साकेत गोखले ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘ममता दीदी और हम पांच लोगों को उनके आवास के बाहर से दिल्ली पुलिस और CRPF ने एक कैदी वाहन में हिरासत में लिया है.’ उन्होंने बताया कि उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है।
गोखले ने इस घटना को भारत में लोकतंत्र की मौत बताया. उनका यह बयान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच आया है. इससे पहले ममता बनर्जी ने भी इस प्रदर्शन में शामिल होने के संकेत दिए थे।
उधर, CJP ने दीपके का पहले से रिकॉर्ड किया वीडियो जारी किया है. इसमें वे कहते हैं कि उनकी हिरासत के बाद आंदोलन को अजिंक्य शिंदे लीड करेंगे. बता दें कि CJP वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों के आरोप पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और SIR रोकने की मांग कर रही है।
दिल्ली पुलिस ने दीपके को दादी के निधन की जानकारी दी
दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दे दी है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, अब दीपके को तय करना है कि वे प्रदर्शन जारी रखने के लिए हिरासत में रहेंगे या दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र में अपने घर लौटेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts