रायपुर

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता

रायपुर (विश्व परिवार)। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस द्वारा 10 अक्टूबर 2026 को प्रयास एजुकेशनल कॉलेज, सड्डू में साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा एवं नशा मुक्ति विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि DSP सीमा भास्कर, रोशना डेविड एवं बी. शैलजा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तीनों विषयों पर जागरूक किया गया। साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने इन विषयों पर अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करते हुए जागरूकता के संदेश दिए।
अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता ने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही जागरूक करना सुरक्षित और जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है।
सचिव रोटेरियन डॉ. स्वाति अग्रवाल ने कहा कि साइबर अपराध, सड़क दुर्घटनाओं और नशे जैसी समस्याओं से बचाव के लिए सही जानकारी और समय पर जागरूकता बेहद जरूरी है।
कोषाध्यक्ष रोटेरियन शिवानी मिश्रा ने कहा कि जागरूकता बच्चों को सही निर्णय लेने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है।
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस की इस पहल का उद्देश्य शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts