रायपुर

रायपुर में 18 अक्टूबर को मनोहर गोशाला के मुख्य कार्यालय और जैविक प्रशिक्षण केंद्र का होगा शुभारंभ

  • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को दिया आमंत्रण, गोशाला में चल रहे अनुसंधान कार्यों की सराहना की

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर में 18 अक्टूबर को मनोहर गोशाला के मुख्य कार्यालय और जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण देने मनोहर गोशाला खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के रायपुर स्थित निवास पहुंचे।

इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने डॉ. रमन सिंह को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। डॉ. सिंह ने गोशाला में चल रहे अनुसंधान और अन्य गतिविधियों की सराहना की तथा कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts