धमतरी (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में डुबान प्रभावितों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, जहां प्रदर्शनकारियों ने गंगरेल बांध तट पर जल सत्याग्रह कर दिया है। साथ ही उन्होंने अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह का भी ऐलान किया है।
हाईकोर्ट के आदेश का अवहेलना का आरोप
डूबान प्रभावितों ने जिला प्रशासन पर हाईकोर्ट के आदेश का अवहेलना का आरोप लगाया है। प्रभावितों को भूमि देने और उचित विस्थापन देने की मांग उठी है। साथ ही ग्रामीण जल सत्याग्रह कर मांग पर अड़े हैं।
मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला
जल सत्याग्रह और प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच चुका है। इसी के साथ ही ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह का ऐलान भी कर दिया है।








