रायपुर

नवरात्रि के पावन अवसर पर रोटरी क्लब्स ने किया माता का भंडारा, 1500 लोगों को कराया भोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। नवरात्रि के पावन अवसर पर Rotary Club of Raipur Elegance एवं Rotary Club of Raipur Supreme द्वारा स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर में माता का भंडारा आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से लगभग 1500 लोगों को भोजन वितरित किया गया। आयोजन का उद्देश्य सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था।

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस की अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता ने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा करना माँ दुर्गा के प्रति सच्ची श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। रोटरी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा पहुँचाना और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

रोटेरियन संदीप गुप्ता ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, सद्भावना और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। दोनों क्लबों का संयुक्त प्रयास सेवा के माध्यम से समाज से जुड़ने की एक सार्थक पहल है।

वहीं, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर सुप्रीम के अध्यक्ष रोटेरियन एस. के. श्रीवास्तव ने कहा कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर भंडारे का आयोजन कर लोगों की सेवा करना अत्यंत संतोष और पुण्य का कार्य है। रोटरी सदैव समाजहित के कार्यों के माध्यम से लोगों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में सिटी कोऑर्डिनेटर रोटेरियन धर्म अग्रवाल, क्लब एडवाइजर रोटेरियन विनय अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट चेयर माय रोटरी रोटेरियन डॉ. अंजना मैत्रा, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर के अध्यक्ष रोटेरियन संजय करकरे तथा डिस्ट्रिक्ट चेयर पोलियो रोटेरियन भरत डागा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दोनों क्लबों द्वारा संयुक्त रूप से ‘End Polio Now’ पोस्टर भी प्रदर्शित किया गया। इसके माध्यम से रोटरी इंटरनेशनल के विश्वव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। दोनों क्लबों की इस संयुक्त पहल ने सेवा, सहयोग और जनकल्याण के प्रति रोटरी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts