रायपुर (विश्व परिवार)। इंडियन बैंक के कार्यपालक निदेशक महोदय आशुतोष चौधरी की अध्यक्षता में दिनांक 16.10.2026 को टाउन हॉल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में बैंक कर्मचारियों द्वारा ही छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत का गायन किया गया व छत्तीसगढ़ लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात क्षेत्रमहाप्रबंधक महोदया कनका एस के स्वागत भाषण के पश्चात कार्यपालक निदेशक महोदय का वक्तव्य आरंभ हुआ, जिसमें उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष की द्वितीय तिमाही के वित्तीय परिणामों का जिक्र करते हुए बैंक के प्रत्येक कर्मचारी के सहयोग की सराहना की व आगे भी इसी तरह से योगदान सुनिश्चित करने के लिए सभी को प्रेरित व प्रोत्साहित किया। नित नए कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में बैंक ने जो रोड मैप तैयार किया है, उसकी जानकारी भी बैंक कर्मियों को दी।
बैठक में कार्यपालक निदेशक और बैंक कार्मिकों के मध्य सार्थक संवाद व भविष्य की बैंकिंग को लेकर सार्थक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी हुआ। कार्यपालक निदेशक महोदय ने डिजिटल बैंकिंग के संबंध में अपने ग्राहकों को शिक्षित करने व उन्हें डिजिटल बैंकिंग की आसानी व उपयोगिता के संबंध में जागरूक करने की बात कही।
अंत में रूपेश अग्रवाल, अंचल प्रबंधक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।







