नई दिल्ली (विश्व परिवार)। यमन के तट के पास एक नौका पर हमले की खबर को लेकर भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह पूरे मामले की जानकारी जुटा रहा है. ईरान समर्थित हूतियों ने दावा किया कि सऊदी अरब ने लाल सागर में युकार आईलैंड के पास जिस नाव पर हमला किया है उस पर 14 भारतीय सवार थे. लाल सागर में एक बार फिर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
सऊदी अरब की सेना ने लाल सागर में यमन के तट के पास युकर द्वीप के नजदीक एक भारतीय नौका को निशाना बनाया. ईरान समर्थित हूतियों ने दावा किया कि सऊदी के हमले के बाद उसकी सेना ने नाव पर सवार लोगों को बचाया
यमन के हूती विद्रोहियों का कहना है कि लाल सागर में जुक़र द्वीप के पास भारतीयों से भरी नाव को सऊदी अरब ने निशाना बनाया गया. बताया जा रहा है कि इस नौका पर तौर पर भारतीय नागरिक सवार थे. यमन में भारतीय दूतावास ने बताया कि घटना के हालात और सही तथ्यों का पता लगाने के लिए अलग-अलग पक्षों से संपर्क किया गया है।
लाल सागर में युकार आईलैंड के पास जिस नाव पर हमला किया है उस पर 14 भारतीय सवार थे. यह घटना ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच हुई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहे हैं।
हूती प्रवक्ता याह्या सारी ने X पर बताया कि इस नौका में चौदह भारतीय नागरिक सवार थे. हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने दावा किया कि नौका पर 14 भारतीय नागरिक सवार हैं और हूती लड़ाके उन्हें बचाने के लिए अभियान चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि घटना के बारे में आगे और जानकारी दी जाएगी।
दूतावास ने कहा, ‘क्षेत्र में मौजूदा संघर्ष की स्थिति को देखते हुए फिलहाल सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है. घटना की परिस्थितियों और तथ्यों का पता लगाने के लिए हमने विभिन्न पक्षों से संपर्क किया है. भारतीय दूतावास ने गुरुवार को भी कहा था कि वह यमन के तट के पास एक नौका पर सवार 14 भारतीय नागरिकों से जुड़ी घटना की जानकारी जुटा रहा है।







