व्यापार

मोटोरोला ने फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल के दूसरे चरण का ऐलान किया, कई अन्य स्मार्टफोन्स पर मिलेगा त्योहारी सीज़न की आखिरी बचत और सबसे कम कीमतों पर फोन खरीदने का मौका

 (विश्व परिवार)। मोबाइल टेक्नोलॉजी में दुनिया की अग्रणी और भारत के प्रमुख एआई स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल 2026 के दौरान बिग बिलियन डेज़ सेल के तहत अपने लेटेस्‍ट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो पर विशेष त्योहारी ऑफर्स की घोषणा की है। मोटोरोला के नए एआई इनोवेशन, प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम, प्रीमियम पैंटोन™ वैलिडेटेड डिज़ाइन, शानदार डिस्प्ले और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी इनोवेशन को एक साथ लाते हुए, इस कैंपेन का उद्देश्य हर वर्ग के ग्राहकों तक आधुनिक स्मार्टफोन अनुभव आसानी से पहुँचाना है। यह सेल अब फ्लिपकार्ट पर लाइव है और बिग बिलियन डेज़ सेल अवधि के दौरान जारी रहेगी।

मोटोरोला Edge 70 Fusion 30,000 रुपये से कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करता है। फोटोग्राफी, परफॉर्मेंस और टिकाऊपन को ध्यान में रखते हुए बनाए गए इस फोन में एआई-संचालित 50MP सोनी LYTIA™ 710 कैमरा दिया गया है, जो उपयोगकर्ताओं को विभिन्न प्रकार की रोशनी स्थितियों में भी विस्तृत फोटो और वीडियो लेने की सुविधा देता है।
स्मार्टफोन में इस सेगमेंट का इकलौता 1.5K ट्रू कलर क्‍वॉड-कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले दिया गया है जो पैंटोन™ वैलिडेटेड है, और शानदार रंग और इमर्सिव व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts