दुर्ग

पटरी पार क्षेत्र में 18.62 लाख के सीसी सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन,आवागमन होगा सुगम

दुर्ग (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम क्षेत्र के पटरी पार क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को वार्ड क्रमांक 59 में महापौर अलका बाघमार ने कुल 18.62 लाख की लागत से होने वाले दो सीसी सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

इनमें राधा-कृष्ण चौक से हेरिटेज रोड तक 8.64 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण तथा हरि नगर में मंदीप सिंह के घर से गुलशन के घर होते हुए राधा-कृष्ण चौक तक 9.98 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय सड़कों की स्थिति बेहतर होगी।इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि पटरी पार क्षेत्र सहित शहर के सभी वार्डों में सड़क,नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

भूमिपूजन के दौरान महापौर वार्डवासियों से रूबरू हुईं और क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं समस्याओं के संबंध में चर्चा की। इस दौरान वार्ड पार्षद सहित स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति एवं भूमिपूजन पर महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,पार्षद नीलम शिवेन्द्र परिहार, सावित्री दमाहे, शिवेंद्र परिहार,अरुण सिंह,पटरी पार मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा,जयश्री राजपूत सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts