छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी श्रद्धांजलि, पैतृक गांव भेंडरा पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात

रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय विधायक स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा जी को सोमवार को उनके पैतृक ग्राम भेंडरा (विकासखंड – गुंडरदेही) पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिंह ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts