कांकेरछत्तीसगढ़

कांकेर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; गंभीर हालत में रायपुर रेफर, आरोपी गिरफ्तार

कांकेर (विश्व परिवार)। कांकेर शहर के महादेव वार्ड में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। चाकूबाजी की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। आरोपी अनमोल और पीयूष के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने के बाद अनमोल ने पीयूष पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी अनमोल को गिरफ्तार कर लिया है।
चाकूबाजी की यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts