जयपुर

जैन धर्मावलंबियों का नया साल हुआ शुरु, वीर निर्वाण सम्वत् 2553 का हुआ शुभारंभ-जैन संतों के चातुर्मास का हुआ निष्ठापन

जयपुर (विश्व परिवार)। सबसे प्राचीन संवत जैन धर्मावलम्बियों का नया साल वीर निर्वाण सम्वत् 2553 का कार्तिक शुक्ला एकम् मंगलवार, 10 नवम्बर से शुभारंभ हुआ। इस मौके पर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किये गये। नये साल की जैन धर्मावलंबियों ने आपस में एक दूसरे को बधाई दी।
राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि इससे पूर्व वीर निर्वाण सम्वत् 2552 का कार्तिक कृष्ण अमावस्या, सोमवार, 9 नवम्बर को
समापन हो गया।
श्री जैन के मुताबिक इसी दिन जयपुर में चल रहे 15 चातुर्मास स्थलों पर दिगम्बर जैन आचार्यों,मुनि, आर्यिकाओं, क्षुल्लक, क्षुल्लिकाओं के चातुर्मास का निष्ठापन एवं वर्षायोग का समापन हुआ।कई स्थानों पर समारोह आयोजित किए गए।
श्री जैन के मुताबिक इसी दिन आचार्य भरत सागर महाराज का 20 वां समाधि दिवस एवं सायंकाल भगवान महावीर के प्रथम गणधर गौतम स्वामी का केवल ज्ञान दिवस मनाया गया।
इस मौके पर कई साधु संतों द्वारा संयम का उपकरण पिच्छिका परिवर्तन भी किया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts