छत्तीसगढ़जगदलपुर 

मुआवजे की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, प्रशासन के आश्वासन के बाद 5 घंटे की बैठक में बनी सहमति; आंदोलन स्थगित

जगदलपुर (विश्व परिवार)। जगदलपुर में किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने प्रदर्शन किया. जानकारी मिलने पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसान संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की. करीब पांच घंटे तक चली बैठक के बाद प्रशासन के आश्वासन पर किसान संघ ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया।
दरअसल, मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने भारतीय किसान संघ की स्थानीय इकाई ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने संघ के पदाधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया. इस दौरान रैली की अनुमति को लेकर कुछ देर गहमागहमी भी हुई. हालांकि, अधिकारियों की समझाइश के बाद किसान संघ के प्रतिनिधि कलेक्टर कार्यालय स्थित आस्था हॉल पहुंचे. यहां कलेक्टर समेत वरिष्ठ अधिकारियों और किसान संघ के प्रतिनिधियों के बीच करीब पांच घंटे तक बैठक चली।
बैठक में अधिकारियों ने किसानों की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया. इसके बाद किसान संघ ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts