छत्तीसगढ़रायपुर

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग’ भूपेश बघेल को मिली, 16 नवंबर को पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर (विश्व परिवार)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज है। इस बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सोनिया गांधी की यह पुस्तक प्राप्त हुई है। इसके साथ ही उन्हें पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भी मिला है। भूपेश बघेल 16 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा, “आज हमारी नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ प्राप्त हुई है। उनके जीवन, संघर्षों और अनुभवों को करीब से जानने का एक प्रेरक अवसर मिल रहा है… अभी पढ़ना शुरू किया है।”
सोनिया गांधी की इस आत्मकथा में उनके निजी जीवन, संघर्षों और नेहरू-गांधी परिवार के साथ उनके राजनीतिक सफर का विस्तार से वर्णन किया गया है। इसमें उनके इटली में शुरुआती जीवन से लेकर भारतीय राजनीति में एक प्रमुख हस्ती बनने तक के सफर को शामिल किया गया है।
544 पन्नों की है आत्मकथा
यह पुस्तक HarperCollins India द्वारा प्रकाशित की गई है। 544 पृष्ठों की इस आत्मकथा में सोनिया गांधी के जीवन के व्यक्तिगत और राजनीतिक अनुभवों को समेटा गया है।
पुस्तक के प्रकाशन के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं हो रही हैं और विभिन्न नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts