दुर्ग

बाल दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर स्काउट-गाइड के बच्चों ने किया रक्तदान, नाबालिग छात्राओं ने 18 साल की उम्र में रक्तदान का लिया संकल्प

दुर्ग (विश्व परिवार)। भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राज्य बैनर तले प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता संजय बोहरा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन कलेक्टर अभिजीत कुमार जी के आशीर्वाद और सिविल सर्जन मिज सर और ब्लड बैंक प्रभारी चुरेंद सर के सहयोग से आज इस शुभ दिवस पर सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा राम मुंडा जयंती और बाल दिवस पर हमारे भारत स्काउट गाइड के बालक और बालिकाओं ने जिला चिकित्सालय परिसर में चल अपनी सेवा और रक्तदान देकर जीवनदान प्रदान किया आज ब्लड डोनेट में एक विशेष उत्साह यह देखा गया की छोटी बच्चियों जो दसवीं क्लास पढ़ती है ।
उन्होंने इस पूरे प्रक्रिया को को देखा और भविष्य में उन्होंने शपथ लिया कि हम 18 वर्ष होने के बाद हम भी हम भी रक्तदान करेंगे ।
आज पूरे छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला एकमात्र ऐसा जिला है जो भगवान आदिवासी बिरसा मुंडा जी और प्रथम प्रधानमंत्री औद्योगिक क्रांति के जनक पंडित नेहरू के इस दिवस पर रक्तदान कर हमारे भारत स्काउट गाइड जिला संकेत बच्चे और बच्चियों ने इसे यादगार बनाया मैं जिला संघ की तरफ से जिला प्रशासन, अस्पताल प्रशासन, ब्लड बैंक प्रभारी ,जिला संघ के बालक दास ,ललित बिजोरा ,और नेहा उपाध्याय का विशेष सहयोग इस पूरे कार्यक्रम को संपादित करने में रहाका विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनी सेवा देकर हमारा उत्साह निरंतर हमारे साथ बनाए रखा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts