रायपुर

बाल दिवस पर मैक में ‘आओ साथ चलें’ थीम पर पैरेंट्स-टीचर मीटिंग, बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अभिभावकों और शिक्षकों ने किया संवाद

रायपुर (विश्व परिवार)। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, रायपुर में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, बेहतर संवाद एवं अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आज 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस के अवसर पर ‘आओ साथ चलें’ थीम पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (Parent & Teacher Meeting) का आयोजन किया गया।

यह बैठक प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक महाविद्यालय परिसर में किया गया । बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उनकी क्षमताओं, उपलब्धियों एवं सुधार की संभावनाओं पर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सार्थक चर्चा करना है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बदलते समय में बच्चों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और संवाद बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। आधुनिक तकनीक और मोबाइल के बढ़ते प्रभाव के बीच अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएँ, उनकी बातों को समझें तथा उनकी रुचियों, भावनाओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता दें। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि बच्चों के जीवन में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी उनके व्यक्तित्व निर्माण एवं उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है।

इस अवसर पर अभिभावकों को अपने बच्चों की शैक्षणिक स्थिति, व्यवहार, रुचियों एवं भविष्य के लक्ष्यों के संबंध में शिक्षकों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों एवं शिक्षकों की साझा भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया।

’आओ साथ चलें’ का यहीं संदेश है कि बच्चों का बेहतर भविष्य तभी संभव है , जब अभिभावक और शिक्षक एक – दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts